खट्टर ने केजरीवाल को लिखा पत्र, प्रदूषित पानी पर जताई चिंता

Edited By Deepak Paul, Updated: 06 Feb, 2019 10:40 AM

khattar writes letter to kejriwal worried over polluted water

मुख्यमंत्री ने यमुना नदी व गुरुग्राम नहर में दिल्ली क्षेत्र से अत्यधिक प्रदूषित पानी छोड़े जाने पर गहरी ङ्क्षचता व्यक्त की है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पत्र लिखकर अनुरोध किया है

चंडीगढ़(बंसल): मुख्यमंत्री ने यमुना नदी व गुरुग्राम नहर में दिल्ली क्षेत्र से अत्यधिक प्रदूषित पानी छोड़े जाने पर गहरी ङ्क्षचता व्यक्त की है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वे इस मामले में व्यक्तिगत रूप से दखल दें। उन्होंने हरियाणा सरकार के सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि यमुना नदी व गुरुग्राम नहर में दूषित पानी व कचरा न छोड़ा जाए। पत्र में कहा गया है कि यमुना नदी सोनीपत के पल्ला गांव से दिल्ली में प्रवेश करती है और फरीदाबाद में स्थित बसंतपुर में ओखला हैड के निकट हरियाणा में पुन: प्रवेश करती है।

मनोहर लाल ने कहा है कि जुलाई से दिसम्बर-2018 के दौरान गांव बसंतपुर में यमुना के पानी की बायो कैमिकल ऑक्सीजन डिमांड 45-46 मिलीग्राम प्रति लीटर तक पहुंच गई। गुरुग्राम नहर में बायो कैमिकल ऑक्सीजन डिमांड इसी अवधि में 32 से 45 मिलीग्राम प्रति लीटर तक पहुंच गई। यह ङ्क्षचता का विषय है, क्योंकि यमुना नदी और गुरुग्राम नहर का अत्यधिक दूषित पानी गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नंूह जिलों के लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। मनोहर लाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करे कि केवल उपचारित पानी ही यमुना नदी में डाला जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!