WhatsApp पर सुसाइड नोट लिख गायब हुए थे गुरुजी, अब करनाल में घूमते मिले... डीसी ने किया सस्पेंड

Edited By Isha, Updated: 15 Jul, 2026 08:23 AM

teacher had gone missing after writing a suicide note on whatsapp

विशेष गहन पुनरीक्षण एस. आई. आर. अभियान दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने तथा प्रशासनिक अधिकारियों और सुपरवाइजर पर दबाव बनाने एवं मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट लिखकर लापता

घरौंडा: विशेष गहन पुनरीक्षण एस. आई. आर. अभियान दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने तथा प्रशासनिक अधिकारियों और सुपरवाइजर पर दबाव बनाने एवं मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट लिखकर लापता हुए सरकारी अध्यापक प्रदीप शर्मा को जिला उपायुक्त ने निलंबित कर दिया है।

जानकारी अनुसार प्रदीप गांव कोहंड के राजकीय विद्यालय में अध्यापक हैं। 3 जुलाई को उनकी ड्यूटी एस.आई.आर. अभियान में लगाई हुई थी। ड्यूटी दौरान उनके कार्य में लगातार कोताही सामने आ रही थी। इसी बीच प्रदीप ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में सुसाइड नोट पोस्ट कर दिया।

नोट में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों तथा ड्यूटी पर तैनात सुपरवाइजर पर मानसिक प्रताड़ित करने और अनावश्यक दबाव बनाने के आरोप लगाए व अचानक लापता हो गए। उसी दिन देर शाम अध्यापक के परिजनों ने बताया कि प्रदीप करनाल स्थित कल्पना चावला मैडीकल कॉलेज के सामने पैदल घूमते हुए दिखाई दिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!