खट्टर ने तानाशाही में औरंगजेब को भी पीछे छोड़ा : अभय चौटाला

Edited By Isha, Updated: 19 Sep, 2019 10:50 AM

khattar also left behind aurangzeb in dictatorship abhay chautala

इनैलो नेता अभय चौटाला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को औरंगजेब से भी बड़ा तानाशाह बताया है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब लोगों के दमन के लिए अपनी सेना का इस्तेमाल करता था। उसने स्वयं कभी नहीं कहा कि वह किसी

राई (सोनीपत) (ब्यूरो):  इनैलो नेता अभय चौटाला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को औरंगजेब से भी बड़ा तानाशाह बताया है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब लोगों के दमन के लिए अपनी सेना का इस्तेमाल करता था। उसने स्वयं कभी नहीं कहा कि वह किसी की गर्दन काट देगा, लेकिन खट्टर ने गर्दन काटने की बात कहकर हरियाणा के लोगों के स्वाभिमान को तोडऩे की कोशिश की है। अब हरियाणा की जनता इसका बदला चुनाव में लेगी। अभय चौटाला बुधवार को राई रैस्ट हाऊस में कार्यकत्र्ताओं की बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि भाजपा पहले 75 पार की बात कह रही थी और अब 85 पार की बात करती है। थोड़े समय बाद भाजपा 105 सीटों की बात करने लगेगी,जबकि हरियाणा की जनता भाजपा का प्रदेश से सफाया करने के मूड में है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे 5 साल जनता को सताया है अब जनता हिसाब लेगी। जजपा के सवाल पर उन्होंने कहा कि जजपा के लोगों पर आए दिन नए आरोप लग रहे हैं। ऐसे लोगों को राजनीतिज्ञ नहीं कहा जा सकता। 

उन्होंने कहा कि इनैलो का कार्यकत्र्ता कभी बैरक में नहीं गया। फौज के जवान कभी बैरक में नहीं जाते इसीलिए इनैलो का कार्यकत्र्ता चौ. देवीलाल की फौज है और इनैलो के संस्थापक देवीलाल ने बड़े-बड़े पद ठुकरा दिए। जब कभी किसान,गरीब व जुल्म हुए या उनकी अनदेखी हुई तो ताऊ देवीलाल ने सरकारों व पदों को ठुकरा दिया। आज उन्हीं की नीतियों का अनुसरण करने वाले लोग इनैलो में हैं। इनैलो का कार्यकर्ता सत्ता में हो या बाहर, हमेशा लोगों के साथ खड़ा होकर संघर्ष करता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!