हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2026 : शिक्षकों को इतने बजे से पहले छोड़ना होगा स्कूल परिसर, निर्देश जारी

Edited By Krishan Rana, Updated: 25 Feb, 2026 01:56 PM

haryana board exams 2026 teachers must leave school premises by this time inst

हरियाणा में बोर्ड परीक्षाओं को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने

चंडीगढ़ : हरियाणा में बोर्ड परीक्षाओं को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। जिन विद्यालयों को इस वर्ष बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया गया है, वहां के शिक्षकों के लिए विशेष व्यवस्था लागू की गई है।

निदेशालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा केंद्र बने स्कूलों का पूरा शिक्षण स्टाफ प्रतिदिन निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचेगा, लेकिन उन्हें सुबह 10:30 बजे तक स्कूल परिसर छोड़ना अनिवार्य होगा।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि परीक्षा केंद्र समय पर केंद्र अधीक्षक को सौंपा जा सके और प्रश्न पत्र वितरण, कक्ष निरीक्षण व अन्य व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक होता है। ऐसे में विद्यालय के नियमित शिक्षण कार्य और परीक्षा प्रबंधन के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि बोर्ड परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी होती हैं, इसलिए परीक्षा व्यवस्था में पूर्ण अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। गौरतलब है कि प्रदेशभर में इन दिनों बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं और प्रशासन की ओर से नकल रोकने तथा शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!