मां गई थी घर से बाहर, पीछे से 11वीं के छात्र ने दी जान...इकलौता बेटा था गगन

Edited By Isha, Updated: 13 Feb, 2026 02:11 PM

an 11th grade student hanged himself in rewari he was the only son

रेवाड़ी जिले के बेरियावास गांव में बुधवार देर शाम 11वीं के छात्र ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। जब मां घर लौटी तो बेटा फंदे पर लटका मिला। कसोला थाना

रेवाड़ी: रेवाड़ी जिले के बेरियावास गांव में बुधवार देर शाम 11वीं के छात्र ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। जब मां घर लौटी तो बेटा फंदे पर लटका मिला। कसोला थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है। फिलहाल कारणों का पता नहीं लग पाया है।

बेरियावास निवासी 17 वर्षीय गगन 11वीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार शाम को वह दूसरे बच्चों के साथ खेलने गया था। कुछ देर में वह घर लौट आया। उसकी मां किसी काम से बाहर गई थी। जब लौटी तो बेटा फंदे पर लटका मिला। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र के पिता केबल ऑपरेटर हैं। कसोला थाना एसएचओ सतीश कुमार के अनुसार, मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले में जांच की जा रही है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!