युवाओं के रोजगार और बुजुर्गों के सम्मान का हक मार रही भाजपा सरकार - दिग्विजय चौटाला

Edited By Isha, Updated: 20 Feb, 2026 05:20 PM

bjp government is snatching away the right of youth to employment

जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं के रोजगार और बुजुर्गों के सम्मान का हक मारने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार कभी

चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं के रोजगार और बुजुर्गों के सम्मान का हक मारने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार कभी सरकारी भर्तियों में गड़बड़ी तो कभी बुढ़ापा पेंशन में कटौती करके युवाओं और बुजुर्गों के साथ अन्याय कर रही है, जिसे जेजेपी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। दिग्विजय ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जेजेपी युवाओं को एकजुट कर रही है और बीजेपी के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी। वे शुक्रवार को अंबाला में जेजेपी द्वारा आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। दिग्विजय ने युवाओं से आह्वान किया कि सभी 13 मार्च को जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर हांसी जिले में होने वाले प्रदेश स्तरीय सर्व हरियाणा जन चेतना दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरे।  
 
PunjabKesari
चंडीगढ़ में अंग्रेजी सहायक प्रोफेसर भर्ती के अभ्यर्थियों को पुलिस हिरासत में लेने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इस घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रशासन की सक्रियता आम युवाओं की समस्याओं के लिए नहीं, बल्कि सत्ता के इशारों पर चल रही है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को जब तेज हवाओं और बारिश के बीच हमारे युवा पूरे दिन खुले आसमान के नीचे भीगते रहे, तब कोई अधिकारी उनका हाल जानने नहीं पहुंचा, लेकिन जैसे ही वही युवा शांतिपूर्ण तरीके से एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज उठाने लगे तो पुलिस कार्रवाई शुरू हो गई। आखिर इन युवाओं का दोष क्या है?  दिग्विजय ने कहा कि ये वही युवा है जो पिछले 55 दिनों से पंचकूला में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे है और उनकी मांग केवल इतनी है कि हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी हो, खाली पदों को तुरंत भरा जाए, इंटरव्यू के लिए दोगुने अभ्यर्थियों को बुलाया जाए और आरक्षण व प्रतिनिधित्व के संवैधानिक अधिकारों से छेड़छाड़ बंद की जाए। दिग्विजय ने कहा कि हरियाणा का युवा भीख नहीं मांग रहा, वह अपना हक मांग रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को समझना होगा कि लोकतंत्र में आवाज दबाने से समाधान नहीं निकलते। 
 
दिग्विजय चौटाला ने भी कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल ने बुजुर्गों का सम्मान बढ़ाने के लिए 100 रूपए से बुढ़ापा पेंशन शुरू की थी और इस पेंशन को किसी भी पूर्व सरकार की काटने की हिम्मत नहीं हुई, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ने हजारों बुजुर्गों की पेंशन काट दी, जो कि सरासर गलत है। दिग्विजय ने कहा कि आज इसी तरह भाजपा सरकार से हर वर्ग दुखी है। इस दौरान जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा ने युवाओं को संगठन मजबूती बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत बनाने के लिए युवाओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज जेजेपी हर वर्ग की आवाज को बुलंद कर रही है और आने वाले समय में जेजेपी प्रदेश में बदलाव लाने का काम करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!