केंद्र की ट्राइसिटी को बड़ी सौगात! चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला के लिए 6-लेन प्रोजैक्ट को मंजूरी

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Feb, 2026 09:22 AM

6 lane project for chandigarh mohali panchkula approved

केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए एक बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एन.एच.-205ए के अंबाला-चंडीगढ़ सैक्शन को जीरकपुर बाईपास से जोड़ने वाले 6-लेन एक्सैस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड स्पर के निर्माण के लिए 1463.95 करोड़...

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए एक बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एन.एच.-205ए के अंबाला-चंडीगढ़ सैक्शन को जीरकपुर बाईपास से जोड़ने वाले 6-लेन एक्सैस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड स्पर के निर्माण के लिए 1463.95 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। 

यह प्रोजैक्ट ट्राइसिटी रिंग रोड (चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला) का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो क्षेत्र की यातायात समस्याओं को काफी हद तक हल करने वाला साबित होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके इस प्रोजैक्ट की जानकारी दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि यह कोरिडोर मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला के मुख्य शहरी चौराहों पर ट्रैफिक को डायवर्ट करके भीड़ कम करेगा। इससे एन.एच.-44, एन.एच.-205ए और एन.एच.-152 पर भारी वाहनों का दबाव घटेगा। खास तौर पर हिमाचल प्रदेश विशेषकर शिमला क्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों को तेज और आसान कनैक्टिविटी मिलेगी। पंजाब से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए नितिन गडकरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!