कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की पहली रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत, की गई ये सिफारिश

Edited By Isha, Updated: 20 Feb, 2026 06:18 PM

first report of the business advisory committee was presented in the house

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की पहली रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत की। इस रिपोर्ट में समिति ने सिफारिश की है कि जब तक

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी ):  हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की पहली रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत की। इस रिपोर्ट में समिति ने सिफारिश की है कि जब तक अध्यक्ष अन्यथा निर्देश नहीं देते, सत्र के दौरान, विधान सभा की बैठक 20 फरवरी को 11.00 बजे प्रातः आरम्भ होगी। इस दिन राज्यपाल महोदय के अभिभाषण की समाप्ति के तुरंत आधा घंटा पश्चात् विधान सभा की बैठक आरम्भ होगी तथा उस दिन की कार्यसूची में दिए गए कार्य की समाप्ति के पश्चात् स्थगित होगी।

समिति ने आगे यह भी सिफारिश की कि 23 फरवरी, 5 मार्च, 9 मार्च तथा 16 मार्च, को विधान सभा की बैठक मध्याह्न पश्चात् 2.00 बजे आरम्भ होगी तथा 6.00 बजे सायं स्थगित होगी। समिति की सिफारिश के अनुसार 24 फरवरी से 27 फरवरी, 2 मार्च, 6 मार्च, 17 मार्च, 18 मार्च को विधान सभा की बैठक प्रातः 11.00 बजे आरम्भ होगी तथा शाम 5.00 बजे स्थगित होगी। 20 फरवरी, 23 फरवरी से 27 फरवरी, 2 मार्च, 5 मार्च, 6 मार्च, 9 मार्च, 16 मार्च, 18 मार्च को सभा द्वारा कार्य किया।

21 और 22 फरवरी को छुट्टी रहेगी। 23, 24, 25 और 26 फरवरी को प्रश्न काल, शून्य काल और राज्यपाल अभिभाषण पर सामान्य चर्चा होगी। 26 फरवरी को अनुपूरक अनुमान के संबंध में प्राक्कलन समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इसके साथ वर्ष 2025-26 के लिए अनुपूरक अनुमान (तीसरी किस्त) प्रस्तुत होगी तथा इस पर चर्चा तथा मतदान भी होगा। इस दिन नियम 121 के अधीन प्रस्ताव के संबंध में 4 निर्वाचित समितियों के नामांकन भी होगा। यदि कोई हो गैर-सरकारी सदस्य का कार्य हुआ तो वह भी होगा।

27 फरवरी को प्रश्न काल, शून्य काल और राज्यपाल महोदय के अभिभाषण पर सामान्य चर्चा का पुनरारंभ, मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर तथा धन्यवाद प्रस्ताव पर मतदान होगा। इसके साथ ही वर्ष 2025-26 के लिए अनुपूरक अनुमानों (तीसरी किस्त) के लिए विनियोग विधेयक भी पेश होगा। 28 फरवरी, 1 मार्च हो छुट्टी रहेगी। 2 मार्च को 11 बजे वर्ष 2026-27 के लिए बजट अनुमान प्रस्तुत होगा। 3 मार्च को सत्र की बैठक नहीं होगी। 4 मार्च को छुट्टी रहेगी। 5 मार्च प्रश्न काल, वर्ष 2026-27 के लिए बजट अनुमानों पर सामान्य चर्चा होगी। इसके बाद हरियाणा विधान सभा समितियों की रिपोर्टें प्रस्तुत की जाएगी। इसके साथ अगर कोई गैर-सरकारी सदस्य का कार्य हुए तो वह भी होगा। 6 मार्च को प्रश्न काल, शून्य काल तथा बजट अनुमानों पर सामान्य चर्चा का पुनरारंभ तथा विधायी कार्य होंगे।

7 और 8 मार्च को छुट्टी रहेगी। 9 मार्च को प्रश्न काल, शून्य काल तथा 2026-27 के लिए बजट अनुमानों पर सामान्य चर्चा का पुनरारंभ होगा। 10, 11, 12, 13 मार्च को बजट अनुमानों के संबंध में विभागीय स्थायी समितियों की बैठकें होंगी। 14 और 15 मार्च को छुट्‌टी रहेगी। 16 मार्च को प्रश्न काल, बजट पर स्थायी समितियों की रिपोर्टें प्रस्तुत करना तथा बजट अनुमानों पर सामान्य चर्चा का पुनरारंभ होगा।

17 मार्च को प्रश्न काल तथा वित्त मंत्री द्वारा उत्तर दिया जाएगा। वर्ष 2026-27 के लिए बजट अनुमानों पर चर्चा तथा मतदान होगा। हरियाणा विधान सभा समितियों की रिपोर्टें प्रस्तुत की जाएगी। वर्ष 2026-27 के लिए बजट अनुमानों के संबंध में हरियाणा विनियोग विधेयक भी पेश होगा। 18 मार्च को प्रश्न काल, निरन्तर बैठक संबंधी नियम 15 के अधीन प्रस्ताव, अनिश्चित काल तक सभा के स्थगन संबंधी नियम 16 के अधीन प्रस्ताव प्रस्तुत होंगे। इस दिन हरियाणा विधान सभा समितियों की रिपोर्टें भी प्रस्तुत की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!