'शो देखना है तो नीचे बैठकर देखो, नहीं तो...', जींद के होटल में मासूम शर्मा का पूर्व सरपंच से हुआ विवाद

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Feb, 2026 11:48 AM

masoom sharma had a dispute with the former sarpanch in a hotel in jind

जींद शहर के सफीदों रोड स्थित दीप पैलेस होटल में 18 फरवरी की शाम को यूट्यूबर धर्मबीर शर्मा उर्फ धरमू (देसी पत्रकार) अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ (सिल्वर जुबली) मना रहे थे।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : जींद शहर के सफीदों रोड स्थित दीप पैलेस होटल में 18 फरवरी की शाम को यूट्यूबर धर्मबीर शर्मा उर्फ धरमू (देसी पत्रकार) अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ (सिल्वर जुबली) मना रहे थे। इस पारिवारिक कार्यक्रम में जींद शहर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, जिसमें सरपंच, राजनीतिक और सामाजिक व्यक्ति शामिल थे। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा, जो धर्मबीर शर्मा के साले (रिश्ते में) हैं, वो भी इस अवसर पर मौजूद थे और उन्होंने लाइव परफॉर्मेंस की। 

शो के दौरान गांव मुआना के पूर्व सरपंच स्टेज पर चढ़ने या खड़े होने की कोशिश की, जिस पर मासूम शर्मा ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ज्यादा लोग स्टेज पर होने से उनका ध्यान साजिंदों (संगीतकारों) पर नहीं रह पाता और गाने में दिक्कत होती है। मामला बढ़ने पर गुस्से में मासूम शर्मा ने जोरदार अंदाज में कहा, "यहां 70 सरपंच हांड़े हैं और मैं गाना गाते समय किसी सरपंच, एमएलए या मंत्री को कुछ नहीं मानता।" 

उन्होंने पूर्व सरपंच को स्टेज से नीचे उतरने को कहा और बोले, "शो देखना है तो नीचे बैठकर देखो, नहीं तो चले जाओ।"इस बयान से विवाद बढ़ गया और स्टेज पर धक्का-मुक्की हुई। बाउंसरों और कुछ युवकों के बीच भी झड़प की स्थिति बनी। बाद में परिवार के सदस्यों और धर्मबीर शर्मा ने समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया।यह पूरा वाकया वीडियो में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मासूम शर्मा के इस बयान ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!