हिसार में गरजे दिग्विजय सिंह चौटाला, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं के मुद्दों पर BJP सरकार पर साधा निशाना

Edited By Deepak Kumar, Updated: 16 Feb, 2026 02:15 PM

digvijay singh chautala roared in hisar targeting the bjp government on issues

जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में आज युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा त्रस्त है। इस युवा पीढ़ी के अंदर

हिसार (विनोद सैनी) : जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में आज युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा त्रस्त है। इस युवा पीढ़ी के अंदर डॉ. अजय सिंह चौटाला ने एक नई चेतना जगाई है। डा. अजय सिंह चौटाला के जन्म दिवस पर युवा पीढ़ी बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी की युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। दिग्विजय सिंह चौटाला आज हिसार पहुंचे हुए थे। 

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि सरकारी नौकरियों में रिक्त पद छोड़े जा रहे हैं और बाहरी प्रदेशों के लोगों को नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्राइम भी बढ़ता जा रहा है जोकि चिंता का विषय है। वृद्धावस्था की पेंशन के लिए बुजुर्ग सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। बीजेपी की सरकार में युवा खुद को सबसे ज्यादा शोषित महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की पेंशन काटने का मामला सबसे पहले जननायक जनता पार्टी ने उठाया था। इनेलो पार्टी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उस पार्टी के लोग सिर्फ क्रेडिट लेने के पीछे लगे हैं। उसे पार्टी के नेता टायर्ड हुए और रिटायर्ड है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आज के हालातों को देखते हुए जो रोशनी की किरण नजर आती है वह केवल दुष्यंत चौटाला है, जो हरियाणा की भलाई के लिए सोच रखते हैं। हम युवाओं को आगे ले जाने की बात करते हैं और उन्हें सही दिशा देंगे। 

भारतीय जनता पार्टी का लोगों को बांटने का एजेंडा रहा है

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हमारी पार्टी की जुलाना में रैली बहुत सफल रही थी। बीजेपी हमारी पार्टी से भी बड़ी रैली प्रदेश में कर करके दिखाएं। 13 मार्च को आयोजित होने वाली रैली में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व युवा हांसी में पहुंचेंगे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पिछले दिनों जो लोग भ्रमित होकर पार्टी छोड़कर चले गए थे वह हमारे संपर्क में है और पार्टी में फिर से शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लोगों को बांटने का एजेंडा रहा है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में महिलाओं ने हमारी पार्टी को ज्वाइन किया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!