Edited By Harman, Updated: 23 Jun, 2026 03:25 PM

हिसार से एक चौंकाने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां एक अंडा कारोबारी ने खुद को गोली मार अपनी जिंदगी खत्म कर ली है। वहीं इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
हिसार : हिसार से एक चौंकाने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां एक अंडा कारोबारी ने खुद को गोली मार अपनी जिंदगी खत्म कर ली है। वहीं इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पॉश इलाका कृष्णा नगर निवासी अंडा कारोबारी अमन शर्मा के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर अपने ही घर में खुद की पिस्टल से सिर में गोली मार ली, जिससे मौके पर उनकी सांसे थम गई। हालांकि घटना के पीछे कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की वजह जानने में जुटी हुई है।