करनाल का 22 वर्षीय युवक 4 साल पहले गया था अमेरिका, अब परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़

Edited By Manisha rana, Updated: 01 May, 2025 10:56 AM

karnal youth dies in america

करनाल के सौंकड़ा गांव में रहने वाले 22 वर्षीय सुखबीर सिंह की अमेरिका में हादसे में मौत हो गई।

करनाल : करनाल के सौंकड़ा गांव में रहने वाले 22 वर्षीय सुखबीर सिंह की अमेरिका में हादसे में मौत हो गई। यह हादसा ट्रक चलाते समय हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। बहन की कुछ महीने पहले शादी हुई थी। इंग्लैंड से आई बहन की हालत बेहद गंभीर है। 

PunjabKesari

ट्रक के डीजल टैंक में लगी आग 

मृतक के ताया राजेंद्र सिह ने बताया कि सुखबीर कल शाम को परिवार से बात कर रहा था। जहां पर यार्ड में ट्रक खड़ा करना था, कुछ देर बाद वहां पहुंचने वाला था। उसने अपने पिता को कहा कि मैं घर पहुंचकर बात करता हूं। 30 मिनट बाद हादसे के बारे में परिवार के पास फोन आ गया। मृतक सुखबीर चार साल पहले अमेरिका गया था। हादसे के समय सुखबीर ट्रक में सामान लोड करके जा रहा था। ताया ने बताया कि हमारे पास अभी जीतनी जानकारी है उसके अनुसार ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया और ट्रक के डीजल टैंक फट गया और उसमें आग लग गई। सुखबीर ने कोशिश भी की बाहर निकलने की। पर वह बाहर निकल नहीं पाया।

मृतक के चाचा ने बताया कि सुखबीर डोंकी रूट से अमेरिका गया था। मृतक के परिवार के कुछ लोग विदेश में थे। सुखबीर का भी विदेश जाने का मन था। अब परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। चाचा ने कि अभी 3 महीने पहले इंग्लैंड में बहन की शादी की थी। घर में बहुत खुशी थी। परिवार में सुखबीर की दो बहनें हैं। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!