चन्द्रशेखर रावण पर गोली चलाने वाला करनाल से गिरफ्तार, पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद

Edited By Deepak Kumar, Updated: 03 Jan, 2025 12:29 PM

karnal police arrested accused in chandrashekhar ravan firing case

भीम आर्मी के अध्यक्ष एवं सांसद चंद्र शेखर रावण पर गोली चलाने वाले आरोपी को करनाल पुलिस ने अवैध पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

करनाल: भीम आर्मी के अध्यक्ष एवं सांसद चंद्र शेखर रावण पर गोली चलाने वाले आरोपी को करनाल पुलिस ने अवैध पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। करनाल के निसिंग थाना पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसी ने बीते वर्ष सहारनपुर में भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण पर गोली चलाई थी।

जानकारी के अनुसार पुलिस को 1 जनवरी को आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। गोली चलाने वाले आरोपी का नाम विकास उर्फ विक्की है और वह गांव गोन्दर का रहने वाला है। गांव के पास से ही सीआईए ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को रिमांड पर भेज दिया गया है।

बता दें बीते वर्ष उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद इलाके में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ था। वह दिल्ली से अपने घर सहारनपुर के छुटमलपुर कस्बे जा रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!