करनाल : नारी निकेतन में लड़कियों ने किया हंगामा, मचा हड़कंप

Edited By Naveen Dalal, Updated: 08 Aug, 2019 06:46 PM

karnal girls create ruckus in nari niketan

हमेशा से विवादों में रहने वाला करनाल नारी निकेतन में एक बार फिर हंगामा हुआ। नारी निकेतन में रह रही लडकियों ने हंगामा किया और हंगामे की वजह थी नारी निकेतन में मोबाइल का मिलना बताया गया है...

करनाल (केसी आर्य): हमेशा से विवादों में रहने वाला करनाल नारी निकेतन में एक बार फिर हंगामा हुआ। नारी निकेतन में रह रही लडकियों ने हंगामा किया और हंगामे की वजह थी नारी निकेतन में मोबाइल का मिलना बताया गया है। मामले की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़कियों को शांत करवाया। पुलिस का कहना है की नारी निकेतन में बिना सिम एक मोबाइल मिला था। जिसको रखने को लेकर हंगामा हुआ और शोर शराबा किया गया।

PunjabKesari, Girl, Police, Nari Niketan

वहीं पुलिस का कहना है की लडकियों ने अपनी जायज मांग लिखकर सुप्रिडेंट को दी है जिसमे उन्होंने मांग की है कि हफ्ते में एक बार उनके परिवार व जानकारों से फोन पर बात होनी चाहिए और साथ ही खाना बनाने के लिए कोई मेड होना चाहिए। बता दे कि जानकारी अनुसार नारी निकेतन में 70 से ज्यादा लड़किया रह रही है जिसमे अधिकतर नाबालिक लड़कियां है जिनके सुधार के लिए उन्हें यहां रखा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!