कैफे में पुलिस की Raid: 1 घंटे बैठने के 100 रुपए, सोफे को मिलाकर बनाया बेड...मिली आपत्तिजनक सामग्री

Edited By Isha, Updated: 06 Jul, 2025 10:27 AM

karanl mugal canal police raid cafes

कर्ण कैनाल में खुले कैफों पर पुलिस ने शनिवार को 2 बार छापेमारी की। सिविल लाइन थाना प्रभारी श्रीभगवान ने टीम के साथ पहले सुबह के समय 2-3 कैफों की जांच की। इसके बाद शाम को भी उन्होंने 4-5 कैफे चैक किए। हालांकि शाम को अधिकतर कैफे बंद पाए गए।

करनाल: कर्ण कैनाल में खुले कैफों पर पुलिस ने शनिवार को 2 बार छापेमारी की। सिविल लाइन थाना प्रभारी श्रीभगवान ने टीम के साथ पहले सुबह के समय 2-3 कैफों की जांच की। इसके बाद शाम को भी उन्होंने 4-5 कैफे चैक किए। हालांकि शाम को अधिकतर कैफे बंद पाए गए।

बता दें कि ये कैफे नहीं हैं, कैफे की आड़ में अंदर कैबिन बनाए गए हैं जहां पर कपल बैठते हैं। आरोप है कि वहां पर गलत काम भी होता है। कुछ जगहों पर आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। इन कैफों में अलग-अलग रेट हैं। कोई 1 घंटे बैठने के 100 रुपए लेता है तो कोई 200 रुपए।

थाना प्रभारी ने सख्त निर्देश दिए कि कैफे में कैबिन बने पाए तो दुकान मालिक और कैफे चलाने वाले दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि स्कूल की वर्दी में इन कैफों में विद्यार्थी नहीं होने चाहिएं। वहीं नगर निगम से भी जानकारी ली जाएगी कि कितने कैफे हैं और इनकी जानकारी नगर निगम में है या नहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!