Kaithal News : दहेज के लिए ससुराल पक्ष बना दरिंदा, चीखती रही विवाहिता, पीट-पीट कर मार डाला

Edited By Deepak Kumar, Updated: 03 Feb, 2026 06:51 PM

kaithal news in laws turn brutal over dowry married woman screams beaten to d

कैथल में हुई दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां ससुराल वालों ने 31 वर्षीय विवाहिता की

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल में हुई दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां ससुराल वालों ने 31 वर्षीय विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। विवाहिता से मारपीट करने की CCTV वीडियो में आवाज भी साफ-साफ सुनाई दे रही है।

PunjabKesari

विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि सुसराल पक्ष शुरू से ही पैसे की डिमांड करता आ रहा है। पैसे देने के बाद भी हमारी बेटी को पीट-पीटकर मार दिया जिसकी CCTV वीडियो भी सामने आई हैं। छोटी बहन और मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस से मांग है तो सिर्फ न्याय की। मामले में पुलिस ने हत्या संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

PunjabKesari
इस घटना के संबंध में ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ हत्या संबंधी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कैथल की ज्योति का 10 साल पहले गांव ड्यूलयानी के सुरजीत के साथ विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही सुरजीत ज्योति के परिवार से पैसे देने की डिमांड करता था पैसे न देने पर ज्योति साथ मारपीट और उसको ले जाने की बात करता था। 

देश में तमाम कानूनों के बावजूद दहेज की प्रथा और इसकी वजह से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कैथल की ज्योति की मौत ने एक बार फिर इस सामाजिक कलंक को उजागर कर दिया है। न तो दहेज की प्रथा नई है और न ही इसके नाम पर होने वाली मौतें या हत्याएं। तमाम कानूनों के बावजूद अब तक इस सामाजिक कलंक से बेटियों को निजात नहीं मिल सकी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!