Kaithal : ठेके के बाहर फायरिंग का मामला ; नाबालिग सहित 2 काबू, पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह

Edited By Krishan Rana, Updated: 20 Feb, 2026 07:55 PM

kaithal firing outside a liquor shop two arrested including a minor old riva

कैथल में वीरवार रात जखोली अड्डा स्थित शराब ठेके के सामने हुई फायरिंग के मामले में

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल में वीरवार रात जखोली अड्डा स्थित शराब ठेके के सामने हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई को अंजाम देते हुए नाबालिग सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस बारे में एसपी उपासना ने जानकारी देते हुए बताया कि अमित निवासी बलराज नगर कैथल की शिकायत अनुसार 19 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे वह राहुल निवासी जनकपुरी कॉलोनी कैथल की कार में उसके साथ शराब ठेके जखोली अड्डा पर गया था। राहुल कैश लेने के लिए ठेके के अंदर चला गया, जबकि अमित गाड़ी की कंडक्टर सीट पर बैठा रहा। इसी दौरान मटौर निवासी संदीप वहां आया और हाथ में पकड़े देशी कट्टे से अमित पर फायर कर दिया, जो मिस हो गया। इसके बाद संदीप ने दूसरा फायर किया, जिससे बचने के लिए अमित पीछे हट गया और गोली ड्राइवर सीट पर जा लगी।

 उसी समय संदीप के साथ मौजूद एक युवक ने अमित को बाहर निकलने की धमकी दी। डर के कारण अमित पीछे की सीट पर जाकर गाड़ी की खिड़की से उतरकर भाग गया। अमित के अनुसार भागते समय चार युवक उसके पीछे दौड़े, जिसमें खरक पांडवा निवासी एक युवक भी शामिल था, जबकि दो अन्य युवकों के नाम वह नहीं जानता। आरोपियों ने पीछा करते हुए उस पर हथियारों से फायरिंग जारी रखी। अमित जब अनाज मंडी के गेट पर पहुंचा जहां संदीप पिस्टल लेकर पहुंचा और उस पर कई फायर किए, जिनमें एक गोली अमित के दाहिने हाथ में लगी। 

PunjabKesari

घायल अमित ने बताया कि इसके बाद वह जान बचाने के लिए मंडी में खड़े एक ट्रक के पास छिप गया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अमित को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कैथल में भर्ती करवाया गया। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए-1, एवीटी, एसडीयु व थाना शहर पुलिस से विशेष टीमें गठित करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आदेश दिए गए।

 नाबालिग के कब्जे से देशी कट्टा व 4 रौंद बरामद

आदेशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों द्वारा आरोपी कुलदीप निवासी मटौर हाल स्टार सिटी कालौनी कैथल को अनाजमंडी कैथल के पास से गिरफ्तार करने के अतिरिक्त ग्योग रोड़ कैथल के पास से करीब 17 वर्षीय जनकपुरी कालौनी कैथल निवासी एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया हैं। नाबालिग के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देशी कट्टा 12 बोर व 4 रौंद तथा एक खोल बरामद किया गया।

PunjabKesari

पूछताछ दौरान खुलासा हुआ की पुरानी रंजिश में फरवरी 2014 में अमित ने उसके साथ राहुल निवासी दयालपुर के साथ मिलकर मटोर निवासी मंदीप की हत्या की थी। जिस बारे जीआरपी थाना कुरुक्षेत्र में अभियोग अंकित है। उक्त मामले में दोनों आरोपी वर्ष 2015 में बरी हो गए। इसी रंजिश के कारण योजनाबद्द तरिके से संदीप निवासी मटौर हाल शुगर मिल कैथल (मृतक मंदीप का भाई) ने अपने साथी कुलदीप व अन्य के साथ मिलकर अमित पर फायरिंग करके जानलेवा हमला किया। 

जांच दौरान सामने आया कि घायल अमित का भी आपराधिक रिकार्ड है। जिस पर मर्डर, आर्मज, एक्ट, हत्या का प्रयास, लडाई झगड़ा, शराब तस्करी, चोरी ठगी आदि के जिला कैथल, कुरुक्षेत्र, भिवानी जीआरपी आदि में 21 के करीब मामले दर्ज है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हे शीघ्र काबू कर लिया जाएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!