कांग्रेस के विरोध में पैदा हुई JJP, सत्ता के लिए कभी नहीं मिलाएंगे उन से हाथ: अजय चौटाला

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 02 Oct, 2022 07:25 PM

jjp will never join hands with congress for power ajay chautala

चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के विरोध में जजपा का जन्म हुआ था। हम कभी भी कांग्रेस के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे। वहीं बीजेपी को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ उनका पहले से ही नाता रहा है।

फरीदाबाद(अनिल): जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस धरातल से गायब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि नेहरू गांधी परिवार की कांग्रेस खत्म हो चुकी है, अब केवल डमी कांग्रेस चल रही है। चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के विरोध में जजपा का जन्म हुआ था। हम कभी भी कांग्रेस के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे। वहीं बीजेपी को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ उनका पहले से ही नाता रहा है।

 

आगामी चुनावों में जजपा करेगी बेहतरीन प्रदर्शन: चौटाला

 

अभय सिंह चौटाला रविवार को पृथला के गांव करनेरा में जनसंपर्क अभियान के तहत पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजकों ने रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया। जनसभा को संबोधित करते हुए अयज चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि आने वाले चुनावों में भी जजपा का प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा।

 

पंचायत चुनाव की तारीख के ऐलान को लेकर भी कही बड़ी बात

 

अजय चौटाला ने कहा कि सोमवार को पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सरकार बनने के बाद नगरपालिका के चुनावों में जननायक जनता पार्टी ने बढ़ोतरी की है, ठीक उसी तरह पंचायत और नगर निगम चुनाव में भी जेजेपी निश्चित तौर पर बढ़त हासिल करेगी।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!