'अभी-अभी विधायक बने हैं, थोड़ी गरमाई है, कुछ दिनों में ठंडा हो जाएगा', दिग्विजय चौटाला ने अर्जुन चौटाला पर कसा तंज

Edited By Krishan Rana, Updated: 02 Apr, 2026 04:17 PM

he has just become an mla there is some heat it will cool down in a few days

जननायक जनता पार्टी के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला पर

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार) : जननायक जनता पार्टी के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला पर तंज कसा है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अर्जुन अभी बच्चा है और उनका प्यारा भाई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वे अभी अभी विधायक बने हैं। अभी थोड़ी गरमाई है, कुछ दिनों में वह ठंडा हो जाएगा। 

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उसके साथ नया नया मुल्ला अल्लाह-अल्लाह पुकारे जैसी स्थिति है। दरअसल इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने किसानों को मंडियों में गेटपास सम्बंधित समस्या आने पर जेजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जेजेपी नेता अनाज मंडियों में नहीं जा सकते। जेजेपी ने पिछले कार्यकाल में भाजपा को अपना समर्थन दिया था, जिसके चलते यह स्थित उत्पन्न हुई है।

दिग्विजय चौटाला बहादुरगढ़ के लोवा कलां सिदिपुर गांव में हनुमान जयंती के मौके पर आयोजित 64वें देशव्यापी भंडारे में शिरकत करने पहुंचे थे। यह देशव्यापी भंडारा लोवा सत्रह खाप के पूर्व प्रधान स्वर्गीय श्रीचंद मान परिवार द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इस भंडारे में सत्ताधारी भाजपा पार्टी के अलावा अन्य पार्टियों के नेताओं के साथ समाजिक हस्तियों और लाखों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने हनुमान जयंती के अवसर पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं भी दी। 

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिग्विजय चौटाला ने दावा किया कि जेजेपी पार्टी तेजी से दोबारा अपने पैरों पर खड़ी हो रही है और बाबा बजरंगबली का आशीर्वाद पार्टी पर बरसेगा। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गेहूं खरीद का नया कानून किसानों को बर्बाद करने के लिए लाया गया है। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि 5 अप्रैल के बाद जजपा का हर कार्यकर्ता मंडियों में जाकर किसानों के साथ खड़ा होगा।

प्रदेश भर में जमीन के कलेक्टर रेट बढ़ाने के फैसले पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!