जीवन कुंडू हत्याकांड: आंदोलनरत किसान नेता सुरेश कोथ समेत सभी 10 किसान प्रतिनिधियों को मिली जमानत

Edited By Isha, Updated: 17 Aug, 2026 08:45 PM

jeevan kundu murder case all 10 farmer representatives granted bail

जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसान प्रतिनिधियों एवं पंचायत सदस्यों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अदालत ने

हिसार: जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसान प्रतिनिधियों एवं पंचायत सदस्यों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अदालत ने किसान नेता सुरेश कोथ सहित हिरासत में लिए गए सभी 10 किसानों की जमानत याचिका मंजूर कर ली है।

भोंडसी जेल में बंद थे सभी प्रदर्शनकारी

आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए किसान नेता सुरेश कोथ व अन्य प्रतिनिधियों को गुरुग्राम की भोंडसी जेल में रखा गया था। जमानत आदेश की कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद सभी किसान नेताओं को जल्द ही जेल से रिहा कर दिया जाएगा।

क्या था मामला
हिसार के सूर्या नगर निवासी डेयरी संचालक जीवन कुंडू की हत्या के बाद निष्पक्ष जांच और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किसान संगठनों एवं खाप पंचायतों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। आंदोलन के तहत टोल प्लाजा जाम करने और प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बनाने के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए सुरेश कोथ सहित कई खाप व किसान प्रतिनिधियों को हिरासत में ले लिया था।  किसान समर्थकों में खुशी की लहर


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!