जींद में जेजेपी राष्ट्रीय-प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, दुष्यंत चौटाला बोले- जनवरी महीने बनेगी नई कार्यकारिणी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 09 Dec, 2024 06:43 PM

jannayak janata party national and state executive meeting in jind

सोमवार को जींद में जननायक जनता पार्टी की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग हुई। इस मीटिंग की अध्यक्षता जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने की

जींद (अमनदीप पिलानिया): आज यानी सोमवार को जींद के एक निजी होटल में जननायक जनता पार्टी की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग हुई। इस मीटिंग की अध्यक्षता जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने की। पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित इस बैठक में दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय सिंह के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला अध्यक्ष, हलका अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेशाध्यक्ष, सभी पूर्व विधानसभा उम्मीदवार, सभी पार्टी प्रवक्ता शामिल हुए। बता दें जजपा पार्टी ने अपना 7वां स्थापना दिवस मनाया।

बैठक में हरियाणा चुनाव पर की समीक्षा

बैठक में जेजेपी पार्टी के संगठन को भंग किया गया। साथ में हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से समीक्षा की। पार्टी की मीटिंग के बाद मीडिया से रूबरू से होते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बैठक में विस चुनावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। नेताओं ने अच्छे सुझाव आए और जो कमियां रही कैसे उनमें सुधार किया जाए, जो छल हरियाणा की जनता के साथ हुआ कैसे उसको जनता के बीच लेकर जाया जाए। इसके ऊपर भी साथियों के विचार आये हैं।

जनवरी महीने में बनेगी नई कार्यकारिणीः दुष्यंत चौटाला 
 
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी के संगठन को भंग करने का फैसला लिया है। जनवरी महीने नई कार्यकारिणी बनेगी और फरवरी महीने में हरियाणा के प्रत्येक गांव और शहर के हर वार्ड में पार्टी की सदस्यता का अभियान शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी से रूठे हुए साथियों को मनाया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने किसान आंदोलन को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से किए वायदे से पीछे हट रही हैं। किसानों ने जो मांगे रखी हैं, पार्टी विचार करके किसानों की मांगों का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि हम हरियाणा के हर गांव में 10 युवाओं को जो 18 साल से 25 साल की उम्र के होंगे उनको पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे, क्योंकि पार्टी का कोर वोट बैंक युवा था, जो आज पार्टी से खिसक गया हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!