पार्टी के लिए दोस्त को बुलाया फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 13 Aug, 2026 09:26 PM

invited a friend for a party then slit his throat with a knife and killed him

राजीव नगर गली नंबर पांच में बुधवार रात को किराए के कमरे पर बुलाकर दो दोस्तों ने एक 28 वर्षीय युवक की गले पर चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

गुड़गांव, (ब्यूरो): राजीव नगर गली नंबर पांच में बुधवार रात को किराए के कमरे पर बुलाकर दो दोस्तों ने एक 28 वर्षीय युवक की गले पर चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले स्थित हरिहरपुर गांव निवासी 28 वर्षीय सुजीत कुमार के रूप में हुई है। सुजीत वर्तमान में राजीव नगर इलाके में ही रहता था और एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, राजीव नगर की गली नंबर पांच स्थित एक तीन मंजिला मकान की सबसे ऊपरी मंजिल (छत) पर बने कमरे में सुजीत के दो दोस्त किराए पर रहते थे। ये दोनों पेशे से पेंटर हैं। बुधवार की रात दोनों दोस्तों ने सुजीत को अपने कमरे पर बुलाया था। आशंका जताई जा रही है कि बुधवार देर रात तीनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी या कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने तैश में आकर धारदार चाकू से सुजीत के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे अत्यधिक खून बह जाने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना का खुलासा गुरुवार सुबह उस वक्त हुआ जब मकान मालिक किसी काम से तीसरी मंजिल पर पहुंचा। छत पर हर तरफ खून के धब्बे बिखरे देख उसके होश उड़ गए। जब उसने कमरे के अंदर झांककर देखा तो फर्श पर सुजीत का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

 

सूचना मिलते ही सेक्टर-14 थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, जिनके पहुंचने पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मकान में रहने वाले मृतक के दोनों दोस्तों पर ही हत्या का पूरा संदेह है, जो घटना के बाद से ही फरार हैं। दोनों पेंटर का काम करते हैं और कुछ समय पहले ही किराए पर आए थे। हत्या में इस्तेमाल चाकू व अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!