दुखद: भारतीय सेना के जवान की हृदय गति रुकने से मौत, नम आंखाें से दी अंतिम विदाई

Edited By vinod kumar, Updated: 19 Apr, 2020 07:13 PM

indian army soldier dies due to cardiac arrest

हरियाणा के चरखी दादरी जिला के भारतीय सेना जवान राजीव की हृदय गति रुकने से मौत हाे गई। आज मृतक जवान का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई में काफी संख्या में लाेग माैजूद रहे।

चरखी दादरी (नरेंद्र): हरियाणा के चरखी दादरी जिला के भारतीय सेना जवान राजीव की हृदय गति रुकने से मौत हाे गई। आज मृतक जवान का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दाैरान काफी संख्या में ग्रामीण माैजूद रहे। 

PunjabKesari, haryana

जानकारी के मुताबिक खानपुर खुर्द निवासी राजीव भारतीय सेना में हवलदार पद पर कार्यरत था। वह 20 दिन की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। छुट्टी पूरी होने के बाद जाने की तैयारी में था. लेकिन लॉकडाउन की वजह से अपनी ड्यूटी पर नहीं जा पाया।

शनिवार काे उनके सीने में दर्द हुआ तो उसे चरखी दादरी के सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि ह्रदय गति रुकने की वजह से उनकी मौत हो गई। आज उनका नम आंखाें के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दाैरान गांव के साथ-साथ नजदीकी गांवाें के लोग भी शामिल हुए। वहीं हरियाणा पुलिस के जवानों ने सलामी दे राजीव को विदाई दी। 

PunjabKesari, haryana

आर्मी जवान राजीव जम्मू कश्मीर के अखनूर में ड्यूटी करता था। उनके दो भाई है, वह भी फौज में है। वहीं पिता भी फौज से रिटायर्ड हैं। राजीव की माैत से पूरा परिवार शोक संवेदना में है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!