महम चबूतरे पर 2 अक्तूबर से शुरू होगी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल : कुंडू

Edited By Isha, Updated: 22 Sep, 2020 10:18 AM

indefinite hunger strike to begin on october 2 on maham pootare kundu

महम  के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने नई अनाज मंडी में किसानों व आढ़तियों के धरने को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कड़े विरोध के बावजूद संसद व राज्यसभा में पारित किए गए 3 अध्यादेशों के खिलाफ वह महम के ऐतिहासिक चबूतरे पर इसके...

जींद (संदीप): महम  के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने नई अनाज मंडी में किसानों व आढ़तियों के धरने को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कड़े विरोध के बावजूद संसद व राज्यसभा में पारित किए गए 3 अध्यादेशों के खिलाफ वह महम के ऐतिहासिक चबूतरे पर इसके निरस्तीकरण की मांग को लेकर 2 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे।

उन्होंने घोषणा की कि अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तब तक जारी रखेंगे जब तक सरकार अध्यादेश निरस्त नहीं करती। इसके लिए उन्होंने जींद के किसानों व आढ़तियों से समर्थन मांगा और 2 अक्तूबर को उनसे महम चबूतरे पर पहुंचने की अपील की। विधायक कुंडू नई अनाज मंडी में 3 अध्यादेशों के खिलाफ धरने पर बैठे आढ़तियों को समर्थन देने के लिए पहुंचे थे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!