Edited By Krishan Rana, Updated: 19 Feb, 2026 07:17 PM

हरियाणा के यमुनानगर में विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंची कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने कहा कि
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा का कहना है कि हरियाणा में नेतृत्व कार्यकर्ताओं और राहुल एवं खड़गे का है, बाकी सब सिपाही हैं। सब कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। वहीं उन्होंने पंजाब और उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कहा कि पंजाब में कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी जोड़ तोड़ की राजनीति करती है।
कुमारी शैलजा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की हरियाणा में हालात बद से बदतर हैं, अपराध लगातार बढ़ रहे हैं ।लोग पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, पेपर लीक, शिक्षा प्रणाली, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर परेशान है। यहां उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। पहले लोगों की पेंशन काट दी गई और फिर से बहाल की गई सरकार को यू टर्न लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के सभी जिलों में प्रधान बन चुके हैं। जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। बीजेपी सरकार के केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
हरियाणा में आने वाले बजट को लेकर कुमारी शैलजा ने कहा कि लोग ना उम्मीद हो चुके हैं। केंद्र के बजट में भी हरियाणा को कुछ नहीं मिला। यमुनानगर से चंडीगढ़ वाया नारायणगढ़ रेल लाइन का मुद्दा वह वर्षों से उठती रही गंभीर प्रयास किया, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया।बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि वह यात्रा निकाल रहे हैं अच्छी बात है। चौधरी वीरेंद्र सिंह लंबे समय से कांग्रेस में रहे, अध्यक्ष रहे। बृजेंद्र सिंह कांग्रेसी हैं वह सद्भाव यात्रा निकाल रहे हैं अच्छा प्रयास है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)