हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, मंत्री जेपी दलाल ने बताया मीटिंग में किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Edited By Saurabh Pal, Updated: 15 May, 2024 02:52 PM

important meeting of haryana cabinet ends jp dalal

हरियाणा में राजनीतिक उठापटक व लोकसभा चुनाव के बीच नायब सैनी ने कैबिनेट बैठक बुलाकर लोगों को चौका दिया। इस बैठक से पूर्व तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। अब हरियाणा कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है...

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धऱणी): हरियाणा में राजनीतिक उठापटक व लोकसभा चुनाव के बीच नायब सैनी ने कैबिनेट बैठक बुलाकर लोगों को चौका दिया। इस बैठक से पूर्व तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। अब हरियाणा कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में शामिल मंत्री जेपी दलाल ने अटकलों पर विराम लगा दिया है।  

बैठक खत्म होने के बाद मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सिर्फ एक्साइज पॉलिसी को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा कोई अन्य चर्चा नहीं हुई। बता दें कि हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापसी के बाद विपक्ष सरकार के पास बहुमत न होने का दावा कर राष्ट्रपति शासन की मांग कर रहा था। बैठक से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार विधानसभा का सत्र बुला सकती है। इस सत्र नायब सैनी अपना बहुमत साबित कर सकते थे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!