अंबाला में अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़, 26 युवक रेस्क्यू

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 28 Aug, 2025 06:57 PM

illegal drug de addiction centre busted in ambala youths rescued

अंबाला के साहा क्षेत्र में पुलिस ने एक अवैध नशा मुक्ति केंद्र का खुलासा किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 26 युवकों को रेस्क्यू कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपा।

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला के साहा क्षेत्र में पुलिस ने एक अवैध नशा मुक्ति केंद्र का खुलासा किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 26 युवकों को रेस्क्यू कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपा। मेडिकल जांच के बाद इन युवकों को परिजनों के हवाले किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, नशा मुक्ति केंद्र का लाइसेंस वर्ष 2024 में समाप्त हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद इसे संचालित किया जा रहा था। मौके पर 10 कर्मचारियों का स्टाफ भी मौजूद मिला। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

PunjabKesari

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि इस तरह के गैरकानूनी ढंग से चल रहे केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो सके।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!