अगर सज्जन कुमार 'रोल मॉडल' हैं, तो फिर दोषी कौन हैं? दीपेंद्र हुड्डा के बयान को लेकर भड़के सिख दंगा पीड़ित, मचा बवाल

Edited By Krishan Rana, Updated: 21 Aug, 2026 05:16 PM

if sajjan kumar is a role then who is guilty sikh riot victims outrage

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के उस बयान पर जिसमें उन्होंने 1984 के सिख-विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार के निधन पर उन्हें 'रोल मॉडल'

दिल्ली (कमल कंसल) : कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के उस बयान पर जिसमें उन्होंने 1984 के सिख-विरोधी दंगों के दोषी और उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के निधन पर उन्हें 'रोल मॉडल' और देश की राजनीति की 'अपूरणीय क्षति' बताया पर सिख दंगा पीड़ितों और अकाली दल व भाजपा नेताओं ने कड़ा रोष जताया है। पीड़ितों ने इसे सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कने वाला बयान करार दिया है।

 इस मामले को लेकर दिल्ली सिख गुरद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका का बयान सामने आया है। उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर कड़ा विरोध जताया। अपनी पार्टी के लिए रोल मॉडल बताना सबसे दुखदाई बात है।

वहीं इस मामले में 1984 की विक्टिम निरप्रीत कौर का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा को चौराहे पर लटका कर गोली मार देनी चाहिए। एक तरफ राहुल गांधी माफी मांगता है कि हमसे गलती हुई है वहीं दूसरी तरफ उसका नेता दीपेंद्र हुड्डा कहता है सज्जन कुमार रोल मॉडल हैं। दीपेंद्र हुड्डा के पिता को कोई टायर डालकर आग लगा दे फिर पूछे रोल मॉडल कैसा होता है।

PunjabKesari

निरप्रीत कौर ने कहा कि इन्होंने सिखों को बदनाम किया, कत्लेआम किया। ये साफ जाहिर हो गया कि हमें अब तक इंसाफ क्यों नहीं मिला यह आज तक सिखों के हक में नहीं है।

दिल्ली 1984 दंगों की पीड़ित निरप्रीत कौर ने दिल्ली स्थित सांसद दीपेंद्र हुड्डा के घर के बाहर पोस्टर लगाए। पोस्टर में लिखा IF SAJJAN KUMAR IS ROLL MODEL THEN WHO ARE CULPRIT..SHAME ON YOU DEEPENDER HOODA

1984 विक्टिम निरप्रीत कौर ने दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर कहा कि अगर सज्जन कुमार रोल मॉडल था तो कांग्रेस और दीपेंद्र हुड्डा को शर्म आनी चाहिए। दीपेंद्र हुड्डा के बयान से पता चलता है कि कांग्रेस इनको बचाती रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!