'विपक्ष के पास समाधान नहीं, सिर्फ सत्ता की राजनीति है' राहुल गांधी के ‘टाटा-बाय-बाय सिस्टम’ बयान पर बरसे मंत्री अरविंद शर्मा

Edited By Krishan Rana, Updated: 09 Aug, 2026 05:35 PM

the opposition has no solution it only has power politics  minister arvind sh

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के “टाटा बाय-बाय” करने के

झज्जर (दिनेश मेहरा) : हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाजपा और आरएसएस के सिस्टम को खत्म कर “टाटा बाय-बाय” करने का समय आ चुका है वाले बयान पर तीखा पलटवार किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि विपक्ष का काम केवल भ्रम फैलाना है और वह इसी काम में लगा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का एकमात्र उद्देश्य किसी भी तरह सत्ता हासिल करना है।  

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और विपक्षी दलों को युवाओं की कोई चिंता नहीं है,बल्कि उनकी पूरी राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने तक सीमित है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यदि देश के युवाओं को कोई मान-सम्मान देता है तो वह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार युवाओं को आगे बढ़ाने,उनकी भागीदारी बढ़ाने और उन्हें राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में युवाओं से कहा है कि केवल सवाल पूछना ही पर्याप्त नहीं है,बल्कि उसके समाधान भी सुझाने चाहिए। यही सकारात्मक और रचनात्मक राजनीति की पहचान है।

 डॉ.अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री युवाओं का सम्मान करते हैं और उन्हें देश की सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का पूरा ध्यान केवल सत्ता हथियाने की राजनीति पर है और वह जनता के मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता विकास और स्थिरता की राजनीति का समर्थन कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!