अलग पार्टी बनाने को लेकर हुड्डा ने दिया बड़ा बयान, कहा- मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही

Edited By Isha, Updated: 13 Aug, 2019 10:49 AM

i am not forming a separate party i will remain in congress hooda

रोहतक में 18 अगस्त को जो रैली की रही है वह कांग्रेस की रैली होगी। मैं इस रैली के माध्यम से पार्टी हाईकमान पर किसी तरह का दबाव बनाने का प्रयास नहीं कर रहा। यह सब मीडिया की देन है। मैं कांग्रेस का

भिवानी (सुखबीर) : रोहतक में 18 अगस्त को जो रैली की रही है वह कांग्रेस की रैली होगी। मैं इस रैली के माध्यम से पार्टी हाईकमान पर किसी तरह का दबाव बनाने का प्रयास नहीं कर रहा। यह सब मीडिया की देन है। मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं और कांग्रेस में ही रहूंगा और मैं कोई अलग पार्टी नहीं बना रहा। यह बात पूर्व सी.एम.भूपेंद्र हुड्डा ने सोमवार को रैस्ट हाऊस में पत्रकारों से बात करते हुए कही। वे यहां रोहतक में होने वाली रैली का न्यौता देने आए थे। जब हुड्डा से पूछा गया कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आती है तो प्रदेश का सी.एम. कौन होगा। 

इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेसी विधायक तय करेंगे कि प्रदेश का सी.एम. कौन बनना चाहिए। उन्होंने भाजपा के अबकी बार 75 पार के नारे पर कहा कि अगर प्रदेश में यही हालात रहे तो भाजपा 75 क्या 15 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस विस चुनाव में कितनी सीटें जीतेगी तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। 

कांग्रेस में नहीं कोई गुटबाजी 
एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से प्रदेश ही नहीं देश भर में कांग्रेस और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2014 में भाजपा 154 वायदे लेकर सत्ता में आई थी लेकिन उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। इसलिए रोहतक रैली के माध्यम से भाजपा सरकार की पोल खोली जाएगी। उन्होंने जजपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि उनके आपस में विचार ही नहीं मिलते, इसलिए यह गठबंधन कोई मायने नहीं रखता।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!