हरियाणा में गृह मंत्री अमित शाह की रैली आज, गोहाना में BJP के लिए 2024 चुनाव का करेंगे शंखनाद

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Jan, 2023 11:29 AM

home minister amit shah rally haryana today

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना की सब्जी मंडी में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जन उत्थान रैली करेंगे। रैली के साथ ही गृहमंत्री भाजपा के लिए 2024 के चुनाव का शंखनाद...

गोहाना : हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना की सब्जी मंडी में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जन उत्थान रैली करेंगे। रैली के साथ ही गृहमंत्री भाजपा के लिए 2024 के चुनाव का शंखनाद करेंगे। 

रैली से ठीक एक दिन पहले अमित शाह के कार्यक्रमों में तबदीली कर दी गई। अमित शाह दोपहर करीब 1 बजे सीधे रैली स्थल पर पहुंचेंगे और इसके तुरंत बाद गोहाना में ही कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। अब वह गन्नौर में गुप्तिधाम पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे बल्कि उनकी जगह मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।  

बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री की रैली सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में नए संकल्प के साथ उतरने की सीख देंगे। गोहाना रैली को पिछले दिनों पानीपत में हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो रैली के जवाब के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि भाजपा इसे नकार रही है। मुख्यमंत्री शनिवार को ही सोनीपत पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री ने देर रात तक कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा की। 

वहीं इसी कड़ी में हरियाणा में प्रवास कार्यक्रम का आगाज आज गोहाना रैली से होने जा रहा है। रैली का संयोजक सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक को बनाया गया है, जबकि समन्वयक के तौर पर राई विधायक मोहन लाल बड़ौली को जिम्मेदारी दी गई है। रमेश कौशिक ने कहा कि गोहाना में होने वाली जनसंवाद रैली राजनीति के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू करेगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!