Haryana: एक दूजे के हुए Hockey Player, सुनील ने नेहा संग लिए 7 फेरे

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Nov, 2024 07:51 AM

hockey players got married sunil took 7 rounds with neha

भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर नेहा गोयल रविवार को करनाल के राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी सुनील संग सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गई।

सोनीपत : भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर नेहा गोयल रविवार को करनाल के राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी सुनील संग सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गई। कई सालों तक एक-दूसरे के संपर्क में रहे नेहा और सुनील की शादी में पारिवारिक सदस्यों के साथ उनके हॉकी कोच, साथी खिलाड़ी भी विशिष्ट रूप से मौजूद रहे।

PunjabKesari

बता दें कि करनाल के रहने वाले सुनील और सोनीपत की नेहा गोयल की यह लव मैरिज है, लेकिन दोनों परिवारों की सहमति से अरेंज मैरिज के तौर पर हुई है। इस दौरान नेहा ने कहा कि हालात कैसे भी हों, हमें हार नहीं माननी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी मां ने मेरे लिए बहुत स्ट्रगल किया है। वह हार मान जातीं तो मैं आज यहां नहीं होती। किसी भी चीज पर गिव-अप नहीं करना चाहिए। मुझे इंजरी हुई, लेकिन मैंने गिव-अप नहीं किया। उन्होंने संदेश दिया कि बेटियों का कोई सपना है तो उन्हें सपोर्ट करें।

PunjabKesari

शादी में ये लोग रहे उपस्थित

नेहा की शादी में भारतीय हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला नाथ, हॉकी के चीफ कोच हरेंद्र सिंह, कोच प्रीतम सिवाच, असिस्टेंट कोच देव के अलावा हॉकी टीम से मुमताज, नवनीत कौर, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, उदिता, ज्योति आदि उपस्थित रहीं। सभी ने नेहा गोयल को जीवन के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!