Hisar Roof Collapsed: हिसार में बारिश से मकान गिरा, 5 लोग मलबे में दबे, महिला की मौत

Edited By Deepak Kumar, Updated: 02 Sep, 2025 11:43 AM

hisar weather house collapsed due to rain in hisar people buried under debris

हिसार के कोथ कलां गांव में मकान की छत गिरने से एक दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, छत गिरने के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए। स्थानीय

डेस्कः हिसार के कोथ कलां गांव में बीती देर रात करीब 2 बजे भारी बारिश के कारण एक मकान की छत गिरने से एक दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, छत गिरने के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके पति और तीन बच्चों का इलाज जारी है। इस हादसे के बाद गांव के लोगों ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक और अन्य आवश्यक मदद की मांग की है।

मलबे में दबे परिवार के सदस्यों की पहचान 35 वर्षीय आसीम, 33 वर्षीय मृतका रायशा, 11 वर्षीय रफीना, 9 वर्षीय आरिफ और 6 वर्षीय लजमा के रूप में हुई है। हादसे के समय परिवार सो रहा था। लगातार हो रही भारी बारिश और मकान की कमजोर छत गिरने से यह आपदा घटी।

हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर जुटे और कड़ी मेहनत से सभी को मलबे से बाहर निकाला। पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को जींद के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने रायशा को मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के पति आसीम गंभीर रूप से घायल हैं, रफीना के पैर में गंभीर चोट आई है, वहीं आरिफ और लजमा भी घायल हैं। सभी का इलाज जारी है। मृतका का शव शवगृह में रखवाया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश और नमी की वजह से मकान कमजोर हो गया था, जिससे यह हादसा हुआ। आसीम का परिवार बेहद गरीब है और मजदूरी करके जीवन यापन करता है। इसलिए ग्रामीण प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता और आवश्यक मदद की मांग कर रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!