हत्या या आत्महत्या! हिसार में नहर में मिला महिला का शव, नहीं हुई पहचान...शरीर पर मिले चोट के निशान

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Feb, 2026 02:24 PM

woman body found in a canal in hisar

जिले के अग्रोहा क्षेत्र के गांव कालीरावण के पास किशनगढ़ ब्रांच नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। मृतका की उम्र करीब 40 साल बताई गई है। अग्रोहा थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।

हिसार : जिले के अग्रोहा क्षेत्र के गांव कालीरावण के पास किशनगढ़ ब्रांच नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। मृतका की उम्र करीब 40 साल बताई गई है। अग्रोहा थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार खेत में गए एक किसान ने कालीरावण की किशनगढ़ नहर में एक शव तैरता हुआ देखा। उसने मामले की सूचना अग्रोहा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक महिला के शरीर पर चोटों के कुछ निशान बताए जा रहे हैं। इस संबंध में अग्रोहा थाना पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए अग्रोहा मैडीकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!