Edited By Manisha rana, Updated: 18 Feb, 2026 11:44 AM

हिसार के मधुबन पार्क के सामने रैन बसेरा में मजदूर की पीट-पीट कर हत्या कर दी। थाना प्रभारी कर्मजीत व टीम मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है दो मजदूरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया है...
हिसार (विनोद सैनी) : हिसार के मधुबन पार्क के सामने रैन बसेरा में मजदूर की पीट-पीट कर हत्या कर दी। थाना प्रभारी कर्मजीत व टीम मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है दो मजदूरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया है जिसमें एक मजदूर ने बलकार पर हमला करके उसकी हत्या कर दी।
रैन बसेरा में रहता था मृतक
पुलिस के अनुसार जींद निवासी बलकार हिसार में मजदूरी का काम करता था और रात को यहां रैन बसेरा में रहता था। दो मजदूरों के बीच रात को विवाद हो गया गया। विवाद इतना बढ गया है कि बलकार को रैन बसेरा से बाहर निकाला, उसकी छाती पर पांव से कई बार हमले किए जिससे उसकी मौत हो गई। आज सुबह पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और साथ ही फॉरेंसिंग की टीम भी पहुंची। पुलिस ने छानबीन करके शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। वहीं थाना प्रभारी कर्मवीर ने बताया कि बलकार रात को सोया हुआ था। इसी दौरान दो मजदूरों के बीच विवाद हुआ जिसमें बलकार पर हमला करके उसे मार दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)