Haryana में इंद्रदेव मेहरबान...लू की चेतावनी के बीच कहीं बारिश तो कहीं गिरे ओले, गर्मी से मिली राहत

Edited By Krishan Rana, Updated: 09 Jun, 2026 04:47 PM

rain gods smile upon haryana  amidst heatwave warnings rainfall and hailstorm

हरियाणा में मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और

 हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। जहां भिवानी और महेंद्रगढ़ में झमाझम बारिश हुई, वहीं सिरसा के डबवाली और चरखी दादरी में ओले गिरने से मौसम सुहावना हो गया। अचानक बदले मौसम से लोगों को भीषण गर्मी और लू से कुछ राहत मिली।

IMD के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा जारी अपडेट के अनुसार मंगलवार के लिए प्रदेश के 14 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की थी। इसके बावजूद भिवानी, सिरसा और चरखी दादरी सहित कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि होने से मौसम का रुख बदल गया।
IMD द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 9 जून को हिसार और भिवानी में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि तथा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, मेवात और पलवल में भी गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 जून को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय बना रहेगा। कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद और जींद में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!