Firing: हांसी में सुबह-सुबह जिम संचालक की बेरहमी से हत्या, 10 राउंड फायर कर फरार हुए हमलावर...

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Jun, 2026 08:32 AM

gym operator murdered in hansi

हांसी में फव्वारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने जिम संचालक पर ताबड़तोड़ 10 राउंड फायर कर हत्या कर दी। सुबह करीब 6 बजे हमलावरों ने जिम संचालक कपिल पर नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी में फव्वारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने जिम संचालक पर ताबड़तोड़ 10 राउंड फायर कर हत्या कर दी। सुबह करीब 6 बजे हमलावरों ने जिम संचालक कपिल पर नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी में एक युवती शिखा भी छर्रे लगने के कारण घायल हुई है। उसे हिसार के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

PunjabKesari

बता दें कि जिस वक्त जिम संचालक का मर्डर हुआ, वह फव्वारा चौक के नजदीक बनी दुकानों के रैप पर लड़के-लड़कियों को एक्सराइज करवा रहा था। हमलावार बाइक पर आए और उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था।  वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू की। 

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) और फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!