हिसार : Valentine Day पर प्रेमी-प्रेमिका ने निगला जहरीला पदार्थ, शादी की जिद पर अड़ा था युवक

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Feb, 2026 11:48 AM

lovers swallowed poisonous substance on valentine day

वैलेंटाइन्स डे पर जिले के एक गांव में एक प्रेमी युगल द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार नाबालिगा और युवक अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं।

हिसार : वैलेंटाइन्स डे पर जिले के एक गांव में एक प्रेमी युगल द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार नाबालिगा और युवक अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। वे एक स्कूल में पढ़ते थे और उनके बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने 11वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। 9वीं कक्षा के दौरान उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। परिजनों को उनके संबंधों की जानकारी थी और वे दोनों की शादी के लिए राजी थे।

लड़की के परिजनों का कहना था कि बालिग होने के बाद दोनों की शादी करवा दी जाएगी, मगर युवक जल्दी शादी करने की जिद्द कर रहा था। शुक्रवार को दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर पंजाब के नकोदर स्थित बाबा मुराद शाह दरगाह गए थे। शुक्रवार को अरदास के बाद शनिवार दोपहर को गांव में लौटे। घर पहुंचने पर परिजनों के साथ उनकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद खेतों की ओर चले गए। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे खेतों से गुजर रहे ग्रामीण ने दोनों को अचेत हालत में देखा। उसने तुरंत गांव के सरपंच और अन्य लोगों को सूचना दी। उसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अग्रोहा मैडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। बरवाला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!