हिसार : पत्नी ने पति को मारने के लिए मंगवाया था हथियार, वारदात से पहले काबू

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Feb, 2026 04:08 PM

woman arrested with illegal weapon in hisar

हिसार के उकलाना थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां पुलिस ने एक महिला को अवैध हथियार और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला अपने पति की हत्या की साजिश रच रही थी।

हिसार : हिसार के उकलाना थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां पुलिस ने एक महिला को अवैध हथियार और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला अपने पति की हत्या की साजिश रच रही थी। इसी उद्देश्य से उसने अपने दोस्त से अवैध हथियार मंगवाया था। पुलिस अब महिला के दोस्त की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसे देसी कट्टा कहां से मिला।

पति से चल रहा था मनमुटाव

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बिठमड़ा निवासी सुमन अपने पति से मनमुटाव के चलते उसे नुकसान पहुंचाने की फिराक में घूम रही है और उसने दोस्त के माध्यम से अवैध असला मंगवाया है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी महिला को काबू कर कब्जे से अवैध हथियार व दो कारतूस बरामद किए। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!