Hisar: कब्जा छुड़वाने आई पुलिस पर पथराव, कब्जेधारी ने खुद को आग लगाई, हालत गंभीर

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 30 Dec, 2025 07:40 PM

hisar police officers who came to evict encroachers were pelted with stones

हिसार की राम विहार कॉलोनी में एक मकान पर कब्जा छुड़वाने पहुंची पुलिस टीम पर मंगलवार शाम लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बन गई।

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार की राम विहार कॉलोनी में एक मकान पर कब्जा छुड़वाने पहुंची पुलिस टीम पर मंगलवार शाम लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बन गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान कब्जाधारी राजेश ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। वह आग में बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना के बाद गली के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। पथराव में एक ईएएसआई बृजलाल सहित कुछ महिला पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही एएसपी मुद्गल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

कोर्ट आर्डर के बाद पहुंची पुलिस

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, राजेश पिछले करीब 14-15 साल से राम विहार कॉलोनी के इस मकान में रह रहा था। ऋषि नगर निवासी कृष्ण ने इस मकान पर अपना हक जताते हुए अदालत में केस दायर किया था। जिसका फैसला कृष्ण के पक्ष में आया। अदालत के आदेश के बाद, कब्जा छुड़वाने के लिए पुलिस बल दोपहर ढाई बजे मौके पर पहुंचा। 

तेज छिड़ककर लगाई आग

इसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने ताला खोलकर सामान बाहर निकालना शुरू किया। तभी मकान में रह रहे राजेश ने विरोध जताते हुए तेल छिड़कर खुद को आग लगा ली। इसके बाद पुलिसकर्मी घबरा गए और राजेश की मदद के लिए दौड़े। इसके बाद पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से राजेश को हिसार के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भर्ती करवाया गया है। राजेश की हालत गंभीर बनी हुई है।

राजेश की पत्नी ने लगाए आरोप

वहीं, राजेश की पत्नी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जागीरो देवी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कृष्ण से किस्तों में पैसे देकर यह मकान खरीदा था। लेकिन कृष्ण ने उन्हें प्लॉट के दस्तावेज नहीं दिए। उनका कहना है कि कृष्ण ने अदालत में उन्हें किराएदार बताया। जबकि उन्होंने भी इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!