हिसार के कैंप चौक पर सिरफिरे युवक का तांडव, बीच सड़क बहन को पीटा; फिर ट्रैफिक बूथ में घुसकर होमगार्ड्स की वर्दी फाड़ी

Edited By Harman, Updated: 24 Apr, 2026 03:10 PM

brother beats sister at camp chowk in hisar

हिसार के कैंप चौक से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने पहले अपनी ही बहन से मारपीट की और फिर ट्रैफिक बूथ में जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं युवक ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड्स के साथ भी मारपीट की और बूथ के शीशे तोड़ दिए।

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार के कैंप चौक से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने पहले अपनी ही बहन से मारपीट की और फिर ट्रैफिक बूथ में जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं युवक ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड्स के साथ भी मारपीट की और बूथ के शीशे तोड़ दिए।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार देर शाम की है जब कैंप चौक पर एक कार में बैठी युवती और उसके भाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने अपनी बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी। डरी हुई युवती ट्रैफिक बूथ पर पहुंची और ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड्स से मदद मांगी। होमगार्ड्स ने युवक को पकड़कर बूथ में बैठा लिया। लेकिन इसके बाद युवक और ज्यादा उग्र हो गया। उसने होमगार्ड्स दीपक और प्रदीप के साथ मारपीट की, उनकी वर्दी फाड़ दी और ट्रैफिक बूथ के शीशे तोड़ डाले। हंगामे के दौरान युवक ने खुद को भी चोटिल कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पीएलए चौकी, पीसीआर और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को काबू में कर पीसीआर में बैठाया और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

होमगार्ड प्रदीप कुमार ने बताया कि हम ट्रैफिक ड्यूटी पर थे। तभी एक युवती आई और उसने बताया कि उसका भाई मारपीट कर रहा है। हमने उसे पकड़कर बूथ में बैठाया। लेकिन उसने हमारे साथ भी मारपीट शुरू कर दी और बूथ के शीशे तोड़ दिए। फिलहाल होमगार्ड्स की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला की जांच शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!