हिसार में क्रिएटिव स्किल एन्हांसमेंट एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

Edited By Harman, Updated: 22 Apr, 2026 05:53 PM

creative skill enhancement one day workshop in hisar

21 अप्रैल, 2026 को गुरु गोरखनाथ जी राजकीय महाविद्यालय, हिसार में क्रिएटिव स्किल एन्हांसमेंट कार्यशाला का आयोजन ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया। विद्यार्थियों के लिए ट्रेंडिंग आर्ट- टर्न वेस्ट इनटू ब्यूटीफुल आर्ट विषय पर एक दिवसीय...

हिसार : 21 अप्रैल, 2026 को गुरु गोरखनाथ जी राजकीय महाविद्यालय, हिसार में क्रिएटिव स्किल एन्हांसमेंट कार्यशाला का आयोजन ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया। विद्यार्थियों के लिए ट्रेंडिंग आर्ट- टर्न वेस्ट इनटू ब्यूटीफुल आर्ट विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। 

PunjabKesari

कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन के रूप में ए+ ग्रेड प्रमाणित ट्रेनर व प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, जींद की कंप्यूटर विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. हिमांशु गर्ग ने शिरकत की। डॉ. गर्ग ने मॉडर्न आर्ट सिखाई व साथ ही विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया। उन्होंने हस्तशिल्प व कला के महत्व पर प्रकाश डाला और इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों को बेकार कांच की बोतलों व पुराने मोबाइल कवर को आकर्षक कलाकृतियों में बदलने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। बच्चों के लिए कुछ मानसिक संतुलन और एकाग्रता बढ़ाने वाली गतिविधियाँ व खेल करवाये गये और विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया, जिनका बच्चों व बड़ों ने भरपूर आनंद लिया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक कौशल को विकसित करने के साथ-साथ रिड्यूस, रियूज और रिसाइकल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना था। इसमें लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया और विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। 

कार्यशाला के महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समापन पर राजकीय महाविद्यालय, हिसार के प्रिंसिपल डॉ. विवेक कुमार सैनी की ने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. प्रवीन कुमार एवं पूरी टीम को बधाई दी। सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. कुसुम सैनी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन उपस्थित रहीं । वर्कशाप संयोजक डॉ. प्रवीन कुमार, सह संयोजक डॉ. वंदना गोयल, डॉ. दीपिका, डॉ. गोविल जिंदल, डॉ. मुकेश, आर्गेनाइजर डॉ. सुनीता बामल व डॉ. मीना ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर ओल्ड क स्टूडेंट्स एसोसिएशन के प्रधान श्री गूगन राम गोदारा जी व अन्य सभी पदाधिकारी एवं महाविद्यालय स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!