Edited By Krishan Rana, Updated: 16 Apr, 2026 08:26 AM

कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन के दम पर हिसार के छात्र विभव सिहाग ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में
हिसार : कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन के दम पर हिसार के छात्र विभव सिहाग ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन कर दिया है। खास बात यह रही कि विभव ने बिना किसी ट्यूशन के तैयारी की और तीन विषयों में पूरे 100 अंक प्राप्त किए।
विभव की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व महसूस कराया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, सही टाइम मैनेजमेंट और स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। बता दें कि विभव ने साइंस, कम्यूटर और संस्कृत में 100 में से 100 अंक आए हैं। इसके अलावा इंगलिश में 99 और मैथ में 100 में से 96 अंक आए हैं। अन्य विषयों में भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल मिलाकर 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
बिना ट्यूशन की तैयारी बनी मिसाल
आज के समय में जहां अधिकांश छात्र कोचिंग पर निर्भर रहते हैं, वहीं विभव ने खुद अध्ययन करके यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने बताया कि वे रोजाना 5–6 घंटे नियमित पढ़ाई करते थे और कठिन विषयों को समझने के लिए NCERT किताबों और ऑनलाइन संसाधनों का सहारा लेते थे।
विभव के पिता बागवानी विभाग में अधिकारी हैं। परिवार ने हमेशा शिक्षा को प्राथमिकता दी और विभव को बेहतर माहौल प्रदान किया। उनके पिता ने कहा कि “हमें अपने बेटे पर गर्व है। उसने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)