Edited By Harman, Updated: 22 Apr, 2026 12:57 PM

हरियाणा के हिसार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज गति में आ रही एक वैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार के साथ-साथ राहगीर भी चपेट में आ गए। वहीं इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
हिसार : हरियाणा के हिसार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज गति में आ रही एक वैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार के साथ-साथ राहगीर भी चपेट में आ गए। वहीं इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार घटना गंगवा गांव की है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय गोविंद के रुप में हुई है। घायलों में मनीष, दिनेश और इंद्रजीत है। बताया जा रहा है कि गोविंद अपने दोस्त मनीष के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आई एक वैन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन ने पास से गुजर रहे पैदल राहगीरों दिनेश और इंद्रजीत को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान गोविंद की मौत हो गई। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। फिलहाल आरोपी वैन चालक की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। वहीं मृतक के परिवार वाले हादसे से गहरे सदमे में है।