विनोद पानू हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, दूसरा आरोपी अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित काबू

Edited By Harman, Updated: 24 Aug, 2026 08:14 AM

hisar court shootout vinod panu murder case second accused arrested

पानीपत सीआईए वन पुलिस टीम ने हिसार कोर्ट परिसर में विनोद पानू उर्फ काणा की गोली मारकर हत्या करने के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया।

हिसार : पानीपत सीआईए वन पुलिस टीम ने हिसार कोर्ट परिसर में विनोद पानू उर्फ काणा की गोली मारकर हत्या करने के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपी अजय उर्फ तेल निवासी गढ़ी सोरखी हांसी को शनिवार देर शाम चौटाला रोड पर अवैध देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद सहित काबू किया।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम शनिवार शाम को गश्त के दौरान चौटाला रोड पर थी। इसी दौरान जीटी रोड की तरफ से एक युवक पीठू बैग लेकर पैदल आता दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर वापस भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान अजय उर्फ तेल पुत्र सतबीर निवासी गढ़ी सोरखी हांसी के रूप में बताई।

बैग की तलाशी में बरामद हुआ अवैध हथियार

पुलिस ने आरोपी व उसके पीठू बैग की तलाशी ली तो बैग से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल की मैग्जीन निकालकर जांच करने पर उसमें एक जिंदा रौंद बरामद हुआ। 

पूछताछ में हिसार कोर्ट परिसर हत्याकांड का खुलासा

प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। उसकी हिसार के खरड़ गांव निवासी राकेश उर्फ राका के साथ दोस्ती है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया राकेश उर्फ राका ने उसे उक्त देसी पिस्तौल जिंदा रौंद से भरी मैग्जीन सहित दी थी। दोनों ने मिलकर 20 अगस्त को हिसार कोर्ट परिसर में विनोद पानू उर्फ काणा की गोली मारकर हत्या की थी। वारदात के बाद राकेश उर्फ राका मौके पर पकड़ा गया था और वह भागने में कामयाब हो गया था। 

प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पुलिस ने अवैध हथियार व जिंदा रौंद को कब्जा पुलिस में लेकर थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर रविवार को आरोपी अजय उर्फ तेल को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!