Edited By Manisha rana, Updated: 06 Aug, 2025 07:56 AM
हरियाणा में मौसम (Haryana Weather) ने करवट ले ली है। सूबे में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम (Haryana Weather) ने करवट ले ली है। सूबे में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अलर्ट में साढ़े 8 बजे तक अंबाला और पंचकूला में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। हरियाणा में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। कुरूक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं अंबाला यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
कल सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी,रोहतक, जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत में मौसम साफ रहेगा। कुरूक्षेत्र, करनाल, दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में बारिश की संभावना है। शुक्रवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, दादरी, जींद, कैथल, पंचकूला में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। शनिवार को भी कई जिलों बारिश की संभावना है। मौसम के बदलने से हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)