Haryana Weather: हरियाणा के इन 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jul, 2024 10:21 AM

heavy rain alert in these 11 districts of haryana

हरियाणा के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवाल और पलवल में भारी बारिश की मौसम विभाग ने चेतावनी दी है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवाल और पलवल में भारी बारिश की मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। इसके अलावा अलावा कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, भिवानी, चरखीदादरी और महेंद्रगढ़-नारनौल में भी बारिश हलकी से मध्यम बारिश हो सकती है।

PunjabKesari

मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई से 30 जुलाई तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद और हिसार को बारिश के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। यहां दिनभर बादल वाई छाई रहेगी और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

PunjabKesari

IMD की ओर से आगामी कुछ घंटों का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और अचानक तेज हवाएं के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पेहोवा, घरौंडा, थानेसर, पानीपत, असंध और कैथल में येलो अलर्ट जारी किया गया है।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!