हरियाणा में फिर 2 दिन लू का Alert: एक दिन की धूप से 2.8 डिग्री उछला पारा; जानें कब होगी बारिश

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Jun, 2024 08:48 AM

heat wave alert for two more days in haryana

हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। राहत के बाद फिर पारा चढ़ने लगा है। दिन में धूप खिलने से औसतन 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी करनाल में दर्ज की गई।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। राहत के बाद फिर पारा चढ़ने लगा है। दिन में धूप खिलने से औसतन 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी करनाल में दर्ज की गई। यहां दिन के पारे में 7.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं सिरसा में अधिकतम तापमान बढ़कर 6.7 डिग्री पर पहुंच गया। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि प्रदेश में 14 जिले ऐसे हैं जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। दिन में धूप खिलने को देखते हुए मौसम विभाग ने आज और कल यानी हरियाणा में फिर से लू चलने की संभावना जताई है। इसे लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। 26 से 28 जून तक बारिश की संभावना है।

PunjabKesari

रात में भी 1.6 डिग्री बढ़ा पारा

प्रदेश में रात के तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हिसार में सबसे कम 24.7 डिग्री तापमान रहा। नारनौल में पारा 30.5 डिग्री रहा, यह सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कई जगह बरसात दर्ज की गई है। गुरुग्राम में 6MM, पानीपत में 11MM, करनाल में 1.2MM और सिरसा में बूंदाबांदी हुई है।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!