Haryana: हेड कांस्टेबल की संदिग्ध हालत में मौत, सिरसा ट्रैफिक पुलिस में था तैनात

Edited By Isha, Updated: 25 Feb, 2025 12:59 PM

head constable dies under suspicious circumstances

फतेहाबाद निवासी और सिरसा ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह की सोमवार देर रात अचानक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, राजवीर सिंह रात करीब दो बजे

फतेहाबाद: फतेहाबाद निवासी और सिरसा ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह की सोमवार देर रात अचानक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, राजवीर सिंह रात करीब दो बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद सोने गया था, लेकिन सुबह जब वह नहीं उठा तो उसके साथियों ने देखा कि उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
 
उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!