Haryana Weather : जनवरी में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, हरियाणा में सामान्य से अधिक हुई बरसात

Edited By Isha, Updated: 01 Feb, 2026 03:54 PM

haryana weather rainfall in january broke records haryana received more rainfa

पंजाब और हरियाणा में जनवरी में उम्मीद से ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। दोनों राज्यों के अधिकांश हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी है और कुछ क्षेत्रों में कोहरे के कारण दृश्यता भी

डेस्क:  पंजाब और हरियाणा में जनवरी में उम्मीद से ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। दोनों राज्यों के अधिकांश हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी है और कुछ क्षेत्रों में कोहरे के कारण दृश्यता भी कमी आई है। पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश हुई।

 मौसम विभाग ने बताया कि जनवरी में हरियाणा में सामान्य (14.5 मिमी) से 35 प्रतिशत अधिक 19.6 मिमी बारिश हुई। अंबाला, भिवानी, गुरुग्राम, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, करनाल, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में अधिक बारिश हुई जबकि चरखी दादरी, सिरसा, सोनीपत में कम बारिश हुई। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में जनवरी में सामान्य से 69 प्रतिशत अधिक 63.6 मिमी बारिश हुई। चंडीगढ़ में घने कोहरा छाया रहा और शहर का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!